रेडी टू ईट वितरण मामला, महिला स्व सहायता समूह की याचिका, हाईकोर्ट ने आगामी सुनवाई तक दी राहत
रेडी टू ईट वितरण मामला, महिला स्व सहायता समूह की याचिका, हाईकोर्ट ने आगामी सुनवाई तक दी राहत
रायपुर। रेडी टू ईट वितरण को लेकर खबर है। स्व सहायता समूह को फिलहाल राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गुरुवार को रेडी टू ईट वितरण का काम स्व सहायता समूह से छीनने के राज्य शासन के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट के आदेश के बाद स्व सहायता समूह आगामी सुनवाई तक बिना किसी बाधा के कार्य कर सकेंगी। हाईकोर्ट ने 3 और 4 मार्च को अंतिम सुनवाई के लिए रखा है।
छत्तीसगढ़ कोरोना : 19 की मौत, 4 हजार 645 नए केस, इन जिलों में अधिक मरीज
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
राज्य सरकार ने रेडी टू ईट वितरण का काम को केंद्रीयकृत कर दिया है। पहले इसे महिला स्व सहायता समूह करती थी। शासन के इस निर्णय के खिलाफ 5 महिला स्व सहायता समूहों ने जनहित याचिका दायर की है। इसके साथ ही अलग-अलग स्व सहायता समूह की ओर से करीब 230 याचिकाएं लगाई गई हैं।
सीएम भूपेश ने राज्यपाल उइके को बेटे चैतन्य की शादी का दिया न्योता, इस दिन होगा विवाह कार्यक्रम
कैबिनेट का फैसला
प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों में वितरित किये जाने वाली रेडी टू इट को अब मशीन से उत्पादन करने का निर्णय लिया है। 22 नवंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। शासन का मानना है कि इससे आहार की व्यवस्था और गुणवत्ता में सुधार होगा। लेकिन महिला समूह इस फैसले के विरोध में हैं।
प्रदेश की हजारों महिलाएं होंगी बेरोजगार
कोर्ट में लगाई गई याचिका में बताया गया है शासन के इस फैसले से प्रदेश के करीब 20 हजार महिलाओं का रोजगार छिन जाएगा। याचिका में कहा गया है कि पिछले 15-20 साल से महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं रेडी टू ईट के कार्य का बेहतर संचालन कर रही है। अभी तक उनके माध्यम से ही आंगनबाड़ी केंद्रों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण आहार तैयार किया जाता रहा है। उनके कार्यों में कभी कोई शिकायत भी नहीं रही है।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun