छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी नहीं रहे, सीएम भूपेश ने जताया शोक
रायपुर। छत्तीसगढ़ साहू समाज के लिए दुखद खबर है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाक़ात की थी। मुख्यमंत्री ने संवेदना प्रकट की। करीबियों से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया।
यह भी पढ़े- कोविशील्ड और कोवैक्सीन को बाजार में उतारने की सशर्त मंजूरी
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
अर्जुन हिरवानी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपने प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त किया। इसके बाद शासकीय सेवा में एसडीओ के पद पर रहते हुए निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीड़ित लोगों की सेवा में अग्रसर रहे। बाद में समाज सेवा को ही प्रभु सेवा मानकर शासकीय नौकरी को त्याग कर पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया। सम्पूर्ण जीवन एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील समाज सेवक और मानवीय मूल्यों के लिए हमेशा समर्पित रहे।
छत्तीसगढ़ कोरोना : 19 की मौत, 4 हजार 645 नए केस, इन जिलों में अधिक मरीज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्जुन हिरवानी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सदैव सेवा में समर्पित रहे, साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनका जाना एक बड़ी सामाजिक क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दें। ॐ शांति:
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1486926644333871105?t=mSmW2DmnZw35iV8SaPOchw&s=19
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun