छत्तीसगढ़ : बैंक में 5 लाख से ज्यादा नकली नोट हुए जमा, प्रबंधक के उड़े होश
छत्तीसगढ़ : बैंक में 5 लाख से ज्यादा नकली नोट हुए जमा, प्रबंधक के उड़े होश
रायपुर। राजधानी रायपुर में नकली नोट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एक्सिस बैंक में 4 साल से नकली नोट जमा होते रहे लेकिन प्रबंधन को भनक तक नहीं लगी। सिविल लाइन ब्रांच के बैंक कर्मचारी और प्रबंधक आरोपी को पकड़ नहीं सके। इससे आरोपी के हौंसले बुलंद होते गए। साल 2018 जनवरी से दिसंबर 2021 तक जाली नोट जमा हुए हैं। कुल 5 लाख 60 हजार 560 रुपए के नकली नोट जब्त हुए हैं। जब्त नोटों में 2 हजार, 200, 100, 50 और 10 रुपए के नोट शामिल हैं।
यह भी पढ़े- कोविशील्ड और कोवैक्सीन को बाजार में उतारने की सशर्त मंजूरी
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
बैंक मैनेजर समेत कई कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
52 बार अज्ञात आरोपी ने किया जमा
बता दें कि एक्सीस बैंक लिमी. करेंसी चेस्ट ब्लाक पचपेडी नाका से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 489बी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2021 तक कुल 52 बार अज्ञात आरोपी द्वारा 5,60,560 रुपए के कूटरचित नोट बैंक में ज़मा करवाए गए है जिसमें 2000,500,200,100,50,10 रुपए के नोट शामिल है। फिलहाल पुलिस टीम अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ कोरोना : 19 की मौत, 4 हजार 645 नए केस, इन जिलों में अधिक मरीज
क्या है IPC 489 बी
जो कोई किसी कूटरचित या कूटकृत करेंसी नोट या बैंक नोट को, यह जानते हुए, या विश्वास करने का कारण रखते हुए कि वह कूटरचित या कूटकृत है, किसी अन्य व्यक्ति को बेचेगा या उससे खरीदेगा या प्राप्त करेगा या अन्यथा उसका दुर्व्यापार करेगा या असली के रुप में उसे उपयोग में लाएगा, वह आजीवन कारावास से, या दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि दस वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डित किया जाएगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun