सरकारी नौकरी का दिखाया सपना, फिर बेरोजगारों से 23 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। हेलो, मैं अपर कलेक्टर बोल रहा हूं, सरकारी नौकरी चाहिए। हां का जवान आने पर लेन देन की बात होती थी, लेकिन बेरोजगार को पता नहीं होता था, कि वह ठगे जा रहे हैं। बाद में ठगी का पता चला। ऐसे कई लोगों को चपत लगाया, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। राजधानी के पंडरी थआने में सर्वेश्वर साय पैकरा ने 420 की शिकायत की दर्ज कराई। जांच में आरोपी पकड़ में आया।
यह भी पढ़े- कोविशील्ड और कोवैक्सीन को बाजार में उतारने की सशर्त मंजूरी
(हमारे वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए फोटो को क्लिक कीजिए)
पुलिस ने बताया कि आरोपी बेरोजगारी युवाओं से 23 लाख 65 हजार की ठगी कर चुका है। आरोपी का नाम मुजाहिद अनवर है। वारदात को अंजाम देने नाम बदल लेता था।
पीड़ित ने शिकायत के दौरान बताया था कि, अप्रैल 2020 में उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया था। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा होना बताया और अम्बिकापुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लर्क भृत्य और वहां चालक सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है इसकी जानकारी दिया।
आरोपी ने इस दौरान कहा कि, वो अगर चाहे तो सर्वेश्वर के रिश्तेदार और परिचितों को इन पदों पर नौकरी लगा सकता है। बातों में आकर सर्वेश्वर ने अपने रिश्तेदार और कई परिचित लोगों के नाम आरोपी को दिए। बदले में आरोपी ने पीड़ित से अलग अलग किस्तों में 23 लाख 65 हजार 270 रुपये लिए। इन रुपयों से आरोपी ने दो इनोआ खरीदी और अपने भाई को दी थी।
यह भी पढ़े- सरकारी नौकरी में प्रमोशन पर आरक्षण, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
इधर, रुपए देने के बाद भी जब बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली तो आरोपी को कॉल लगाया गया। पर उसका नंबर बंद होना बताया, जिसके बाद पीड़ित सर्वेश्वर साय पैकरा ने इसकी शिकायत पंडरी थाने में दर्ज कराई।
शिकायत के बाद पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने जशपुर पहुंची तो पता चला कि, आरोपी नारायणपुर में धोखाधड़ी के आरोप में जशपुर जेल में बंद है, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को राजधानी लाया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun