छत्तीसगढ़ : 22 फरवरी से सरकारी कार्यालयों में 5 दिन काम, आदेश जारी
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस पर सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन कार्य दिवस करने की घोषणा की थी। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। 22 फरवरी से सरकारी दफ्तरों में सिर्फ पांच दिन काम होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है।
यह भी पढ़े- सरकारी नौकरी में प्रमोशन पर आरक्षण, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ जाएंगे। रोज आधे घंटे की बढ़ोत्तरी होगी। शनिवार- रविवार की छुट्टियों को कैल्कुलेट किया जाए तो इस हिसाब से सरकारी महकमा माह में सिर्फ दो घंटे कम काम करेगा। पहले माह में कार्यावधि 156 घंटे होता था। अब नई व्यवस्था के हिसाब से 154 घंटे कार्यावधि होगा।
सरकारी नौकरी का दिखाया सपना, फिर बेरोजगारों से 23 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
आदेश के मुताबिक मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों और मैदानी कार्यालयों दोनों के लिए समय दस से साढ़े पांच बजे निर्धारित होगा। यानी सरकारी दफ्तर 7 घंटे खुलेंगे। इस कार्यावधि में आधे घंटे का लंच भी शामिल है।
