छत्तीसगढ़ कोरोना : 3 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 11 की मौत, जानें कुल सक्रिय मरीज

छत्तीसगढ़ कोरोना : 3 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 11 की मौत, जानें कुल सक्रिय मरीज रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक, एक दिन में 3919 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई। वहीं 5075 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि 11 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं 26 हजार 123 सक्रिय मरीज है। कल की तुलना में 700 मरीज कम है। वहीं मौत के आंकड़े भी घटे हैं। लेकिन राजधानी रायपुर में फिर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दुर्ग में मरीज घटे हैं। रायपुर में आज 854 केस मिले हैं। वहीं 3 लोगों की मौत हुई है।वहीं दुर्गे में 433 मरीज और 3 लोगों की जान गई।  राजनांदगांव मे 202, धमतरी 108, बलौदाबाजार में 136, कोरबा 130, जांजगीर में 152, कोंडागांव में 182, कांकेर में 264 मरीज की पहचान हुई है।