Under 19 Cricket World Cup : मैच के पहले खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी

Under 19 Cricket World Cup : मैच के पहले खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, टीम इंडिया की बढ़ी परेशानी स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज में आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 खेला जा रहा है। यहां भारत ने अच्छा खेल दिखाया है। लेकिन टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार 29 जनवरी को होने वाले सुपर लीग क्वार्टर फाइनल से पहले भारत की टीम के एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि निशांत सिंधु हैं, जिन्होंने नियमित कप्तान यश ढुल की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी की थी। अच्छी खबर भारत के खेमे से ये है कि यश ढुल की टीम में वापसी हो गई है।  युवा भारतीय क्रिकेटर निशांत सिंधु अंडर -19 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कोविड​​-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, अन्य सभी खिलाड़ी जो पहले COVID-19 पॉजिटिव थे, अब ठीक हो गए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के लिए उपलब्ध हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने एएनआई को बताया, "निशांत सिंधु COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन सभी सदस्य जो पहले कोरोना संक्रमित थे, वे अब ठीक हो गए हैं और सभी बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के लिए उपलब्ध हैं।" पिछले सप्ताह आयरलैंड के खिलाफ मैच वाले दिन बीसीसीआई ने सूचित किया था कि भारत के चार खिलाड़ियों को कोरोना वायररस टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है, जिसमें कप्तान यश ढुल और उप-कप्तान एसके रशीद भी शामिल हैं। बोर्ड ने जानकारी दी थी कि दो और खिलाड़ियों में लक्षण दिखे थे। इस तरह उनकी आरटी-पीसीआर जांच हुई थी और बाद में कुल 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। निशांत सिंधु की कप्तानी में भारत ने पहले आयरलैंड को हराया और फिर युगांडा को हराकर शान से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, जहां टीम का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन बांग्लादेश से होना है।  Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun