अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी गहमा-गहमी, बीजेपी नेताओं ने देख लेने की दी धमकी, सीएमओ ने दर्ज कराई FIR
अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी गहमा-गहमी, बीजेपी नेताओं ने देख लेने की दी धमकी, सीएमओ ने दर्ज कराई FIR
गंडईपंडरिया। नगर के वार्ड क्रमांक 15 दुर्ग रोड़ में स्थित मेडिकल दुकान के सामने अतिक्रमण हिस्से को तोड़ने गए निकाय के कर्मचारियों और बीजेपी नेताओं के बीच काफ़ी तू -तू, मैं-मैं देखने को मिला। जहां निकाय के अधिकारी और भाजपा नेताओं के बीच काफी गहमा-गहमी हो गई। इसके बाद अंततः अतिक्रमण हिस्से को तोड़ा गया। इस कार्रवाई को बीजेपी नेताओं ने सीएमओ की दादागिरी और नियम विरुद्ध बताया है। नेताओं ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
वहीं गंडई सीएमओ ने तीन नामजद और अन्य के ख़िलाफ़ देख लेने और जान से मारने की शिकायत करते हुए गंडई थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया।
बता दें कि दुर्ग रोड़ में स्थित शंकर मेडिकल दुकान के संचालक ने दुकान के आगे हिस्से को बढ़ा कर अतिक्रमण कर लिया था। जिसकी लिखित शिकायत निकाय के 6 कांग्रेसी पार्षदों ने सीएमओ से की थी। शिकायत के आधार पर और कलेक्टर के आदेश से आज अतिक्रमण हिस्से को निकाय के द्वारा तोड़ा गया।
सरकारी नौकरी का दिखाया सपना, फिर बेरोजगारों से 23 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस पार्षदों के दबाव में कार्रवाई- संजय अग्रवाल
गंडई भाजपा मंडल संजय अग्रवाल का कहना है कि नगर पंचायत में पीआईसी के सहमति से उनके द्वारा दुकान के बाहर के हिस्से को विधिवत तरीके से बनाया गया था, लेकिन सत्ता में काबिज़ कांग्रेस पार्टी के नेता और पार्षदों के दबाव में दुकान को आज सीएमओ द्वारा तोड़ा गया है। जिसका हम विरोध करते हुए उचित जांच कर दोषी अधिकारी के ऊपर कार्रवाई करने एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है।
अग्रवाल ने बीजेपी की सत्ता आने पर शिकायत कर्ता सहित सभी कांग्रेसी को देख लेने की बात भी कह डाली। साथ ही यह भी कहा कि पूरे नगर अतिक्रमण के चपेट में है सब पर कार्रवाई होना चाहिए।
इन लोगों ने की थी शिकायत
उक्त दुकान की शिकायत पार्षद लियाकत अली, दिलीप ओगरे, चेतन देवांगन, क्रांति ताम्रकार, सूरज नामदेव और नारायण लाल चतुर्वेदी ने की थी।
छत्तीसगढ़ : बैंक में 5 लाख से ज्यादा नकली नोट हुए जमा, प्रबंधक के उड़े होश
सीएमओ ने कराया एफआईआर
सीएमओ प्रमोद शुक्ला का कहना है कि शंकर मेडिकल संचालक के द्वारा बिना अनुमति के अतिक्रमण कर दुकान को आगे बढ़ाया गया था। मेडिकल संचालक का कथन है कि पूर्व में पीआईसी में अनुमति दी गई थी उस आधार पर दुकान को आगे बढ़ाया गया है। लेकिन उक्त अनुमति के बाद गंडई के कुछ पार्षदों ने आपत्ति लगाई थी। उस समय मेरे द्वारा पत्र जारी किया गया था कि उक्त निर्माण में आपत्ति लगाई गई है, निराकरण होते तक निर्माण कार्य न करें।
वहीं पीआईसी के द्वारा सशर्त पूर्वक अनुमति दी गई थी कि वाद-विवाद की स्थिति में स्वत: ही अनुमति निरस्त मानी जायेगी। जिस पर मेरे द्वारा सूचना पत्र जारी किया गया कि 3 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटायें और सूचित करें। उन्होंने उनका पालन नहीं किया। जिस पर कलेक्टर के आदेश पर कार्यवाही की गई और अतिक्रमण हटाया गया।
कार्यवाही करते समय मेरे साथ बीजेपी के श्यामपाल ताम्रकार, संजय अग्रवाल, खम्हन ताम्रकार और अन्य के द्वारा दुर्व्यहार किया गया।, साथ ही मुझे देख लेने व जान से मारने की भी धमकी दी गई है। जिससे मैं काफी डरा सहमा हुआ हूं। यदि भविष्य में मेरे साथ कुछ होता है तो इनकी जवाबदारी इन तीनों की होगी। जिसकी रिपोर्ट मेरे द्वारा गंडई थाने में दर्ज कराया गया।
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun