राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा तय, इस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा तय, इस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
रायपुर। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ 3 फरवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनका छत्तीसगढ़ दौरा लगभग फाइनल हो गया है। कांग्रेस मुख्यालय से सहमति मिल गई। कुछ देर में उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ जाएगा।
क्या 30 दिन का होगा मोबाइल रिचार्ज, TRAI ने दिए निर्देश
राहुल गांधी राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे इस योजना की पहली किश्त हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ऊपर से निर्देश मिलने के बाद सीआईडीसी के अधिकारी राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री के बेटे की शादी में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी हो रही है। राहुल गांधी वर-वधु को आशीर्वाद देने जाएंगे। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार राहुल उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।
इधर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर राहुल गांधी के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ अपने प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत करने को तैयार है। राहुल जी 3 फरवरी, 2022 के दिन राज्य का दौरा करेंगे और प्रदेशवासियों का कुशल क्षेम जानेंगे।
https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1487304352897265664?t=1vbttRH_hF-GNZ6ubx9TdQ&s=08
Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका
IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun