सेल्समैन ने ग्राहक केम्पेगौड़ा का उड़ाया मजाक, आनंद महिंद्रा ने मांगी माफी

सेल्समैन ने ग्राहक केम्पेगौड़ा का उड़ाया मजाक, आनंद महिंद्रा ने मांगी माफी नई दिल्ली। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया में खासा सक्रिय हैं। नई जानकारी और रोचक पोस्ट भी करते हैं। इस बार उन्होंने कर्नाटक के किसान केम्पेगौड़ा आरएल (Kempegowda RL) से माफी मांगी है। साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा परिवार में उनका स्वागत किया है। केम्पेगौड़ा विवाद को लेकर कंपनी का आधिकारिक बयान भी सामने आया है, जिसमें किसान से असुविधा के लिए खेद जताया गया है।  क्या 30 दिन का होगा मोबाइल रिचार्ज, TRAI ने दिए निर्देश Mahindra Automotive ने ट्विटर पर एक आधिकारिक बयान जारी कर किसान केम्पेगौड़ा से असुविधा के लिए माफी मांगी कंपनी ने कहा कि "हमें केम्पेगौड़ा और उनके दोस्तों को 21 जनवरी को हमारे डीलरशिप के दौरे के दौरान हुई असुविधा के लिए खेद है। जैसा कि वादा किया गया था, हमने उचित उपाय किए हैं और मामला अब हल हो गया है।"

आनंद महिंद्रा ने किया स्वागत 

कंपनी ने ट्वीट में आगे कहा कि "हम केम्पेगौड़ा को हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और हम Mahindra Family में उनका स्वागत करते हैं।" इसी ट्वीट को Mahindra के CEO आनंद महिंद्रा ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भी मिस्टर केम्पेगौड़ा का स्वागत करता हूं।

जानें पूरा मामला

केम्पेगौड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि जब वो गाड़ी खरीदने तुमकुर के महिंद्रा शोरूम (Mahindra Showroom) गए तो एक सेल्समैन ने उन्हें अपमानित किया। इस मामले पर खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद खुद आनंद महिंद्रा को रिएक्ट करना पड़ा। https://twitter.com/anandmahindra/status/1487081358958772228 दरअसल, किसान केम्पेगौड़ा अपने दोस्तों के साथ Mahindra Bolero के बारे में पूछताछ करने महिंद्रा शोरूम के अंदर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी वेशभूषा देखकर एक सेल्समैन केम्पेगौड़ा से कह दिया कि उनकी जेब में 10 लाख तो छोड़ो 10 रुपये भी नहीं होंगे। इतना ही नहीं सेल्समैन ने यह तक कह दिया कि अगर वह 10 लाख रुपये 30 मिनट में ले आया तो तुरंत गाड़ी की डिलीवरी दे दी जाएगी। ये सुनकर केम्पेगौड़ा शोरूम से बाहर निकल गए।

आधा घंटे में 10 लाख ले आया किसान 

30 मिनट बाद जब किसान अपने दोस्तों के साथ लौटा तो सेल्समैन को आश्चर्य हुआ, क्योंकि वह 10 लाख रुपये लेकर आया था। किसान ने मांग की कि गाड़ी की तत्काल डिलीवरी की जाए, लेकिन सेल्समैन यह कहते हुए पीछे हट गया कि डिलीवरी में कम से कम 4 दिन लगेंगे. यहीं से विवाद शुरू हो गया और घटना का वीडियो वायरल होते ही लोग आनंद महिंद्रा को टैग कर एक्शन की मांग करने लगे।

आनंद महिंद्रा ने दी सलाह 

खबर जब आनंद महिंद्रा तक पहुंची तो उन्होंने ट्वीट कर कहा- '@MahindraRise का मुख्य उद्देश्य हमारे समुदायों और सभी हितधारकों को ऊपर उठने में सक्षम बनाना है। साथ ही व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखना है और यदि कोई नीति को तोड़ता है तो मामले को बहुत तत्परता से संबोधित किया जाएगा।' Ind Vs WI : WI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित कप्तान, भुवनेश्वर बाहर, इन नए खिलाड़ियों को मौका IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, आखिरी वनडे में भी टीम इंडिया की शर्मनाक हार Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun