आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के सरकारी बंगले पर ACB की दबिश, खंगाले जा रहे दस्तावेज

सतअंजोर,कोरबा. आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है. दो वाहन में 9 सदस्य तड़के सुबह सहायक आयुक्त के सरकारी घर पर पहुंचे. टीम घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रही है. घर के बाहर पुलिस के जवान को तैनात किया गया है. सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है.


बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन की टीम रविवार शाम 7 बजे पहुंची. जहां आबकारी सहायक आयुक्त के घर पर ताला लगा हुआ था. जिसके बाद टीम ने घर पर सील बंद की कार्रवाई करने के बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी. तड़के सुबह टीम फिर से मौके पर पहुंची. जहां सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी को तलब किया गया. इसके बाद सील बंद कमरे को खोलकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई. इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया.

आबकारी सहायक आयुक्त चर्चित अधिकारी हैं. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सहायक आयुक्त के बारे में और भी जानकारी एकत्र कर रही है. इसके अलावा उनके और स्टाफ हैं जिनसे भी संपर्क करने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में नव सदस्य टीम पहुंची हुई है. जहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...