CG BREAKING : बैलून फुलाने के दौरान हादसा, गैस की टंकी फटने से कई स्कूली बच्चे घायल

सतअंजोर,अंबिकापुर। अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां शहर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैस भरने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया।

गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद बैलून में भी विस्फोट हो गया, जिससे आसपास मौजूद 33 से अधिक छात्र चपेट में आकर झूलस गये।

सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंबिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि घटना में करीब 33 बच्चे घायल हुए है, सभी को सामान्य चोटे आई है, सभी की हालत स्थित है।


जानकारी के मुताबिक घटना अंबिकापुर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में आज दोपहर घटित हुआ। बताया जा रहा है कि हिंदू युवा एकता मंच के द्वारा स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी की जा रही थी।

इसी के तहत स्कूल परिसर में स्काई बैलून में गैंस भरवारा जा रहा था। स्काई बैलून में गैस भरवाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के दौरान आसपास स्कूली बच्चे मौजूद थे। जिससे घटना के दौरान करीब 33 बच्चे इस विस्फोट की चपेट में आ गये।

घटना के तुरंत बाद सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। उधर घटना की जानकारी होते ही कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होने घटना की जानकारी लेने के साथ घायल बच्चों का हाल जाना।


कलेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि घटना में करीब 33 बच्चों को सामान्य चोट आई है, सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति बिल्कुल सही है। घटना कैसे हुआ, स्कूल परिसर में एयर बैलून में गैंस भरने का काम क्यों किया जा रहा था, इन सब बिंदुओं पर जांच का निर्देश दिया गया है।

Related News
thumb

अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक, जागरूकता रैली में अग्नि दु...

महासमुंद। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में 14 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जि...


thumb

प्रगणकों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण, 1 मई से शु...

सूरजपुर । जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के विभिन्न चार्ज क्षेत्रों (ग्रामीण/नगरीय) में जनगणना क...


thumb

कॉलेजों में शुरू होगा ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम', बाल सुरक्षा को मिलेगा मजब...

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राज्य में “रक्षक (RAKSHAK) पाठ्यक्रम” को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पह...


thumb

सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा: बॉयलर फटा, 16 की मौत,...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। 4 की मौके पर ही ज...


thumb

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सीएम साय ने स...

रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा स...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, 82 आवेदन हुए ...

बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंत...