बलौदाबजार कलेक्टोरेट आगजनी : सीएम साय से सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, शांति स्थापित करने का दोहराया संकल्प

रायपुर। मुख्यमंत्री साय से मंगलवार शाम को सतनामी समाज के राज्यभर से आए प्रतिनिधि मंडल ने उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान बलौदाबाजार जिले में हुई घटना के संबंध में शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की और एक बार फिर शांति स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया.


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार जिले की घटना के संबंध में सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा है कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश समाज में शांति और सद्भाव का रहा है. आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो और शांति स्थापित करने की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़े.


सतनामी समाज प्रमुखों ने कहा कि समाज के सभी लोग घटना से आहत हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की कार्रवाई की है, वे असामाजिक तत्व थे और हमारे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं थे. शांति और सौहार्द्र स्थापित करने के लिए हम सब दृढ़संकल्पित है.




बाबा ने दुनिया को दिखाया सत्य और अहिंसा का रास्ता – साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सतनामी समाज परम पूज्य गुरू बाबा घासीदास के अनुयायी है. बाबा ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा जैतखाम का अपमान किया गया. शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच की घोषणा भी की है. मुख्यमंत्री साय ने कहा शांति के टापू छत्तीसगढ़ में इस घटना का होना अत्यंत निंदनीय है.


मुख्यमंत्री साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा कि आप सभी प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आए हैं. आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि भ्रम की स्थिति न निर्मित हो और शांति स्थापित करने की दिशा में सब साथ मिलकर आगे बढ़े. मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से कहा कि किसी भी निर्दाेष को सजा नहीं होगी. आप सभी ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित करने के उद्देश्य से यह शांतिपूर्ण आयोजन किया था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों के हस्तक्षेप से यह घटना घटी. चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पवित्र अमरगुफा में जैतखाम को क्षति पहुंचाने की घटना के संबंध में शासन द्वारा अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी दी.


समाज में शांति के लिए शासन के साथ मिलकर करेंगे काम


इस दौरान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी ने कहा कि हमारा समाज परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी का अनुयायी है. हम सत्य, अहिंसा और सद्भाव को मानने वाले लोग है. हम मनखे-मनखे एक समान को मानते हैं. बलौदाबाजार जिले की इस घटना ने हम सभी को आहत किया है. हम सब चाहते हैं कि समाज में शांति स्थापित हो और हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए शासन के साथ मिलकर इस दिशा में काम करने के उत्सुक है.


इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, टंक राम वर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के उपाध्यक्ष सरजु प्रसाद धृतलहरे, संरक्षक विनोद भारती, सतनामी कल्याण समिति, सतनामी सेवा समिति, सतनामी उत्थान समिति के जिला अध्यक्ष, कार्याकारिणी सदस्य सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.


Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...