भूपेश बघेल आज दिल्ली होंगे रवाना, छत्तीसगढ़ में मिली हार की होगी समीक्षा, अजय चंद्राकर ने कसा तंज

सतअंजोर,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है। इस हार की समीक्षा कल दिल्ली में होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 दिसंबर को बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने भूपेश बघेल गुरुवार शाम को नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे। चुनाव में मिली हार के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा है।

बता दें कि समीक्षा बैठक में अध्यक्ष के अलावा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश संगठन में बदलाव पर भी चर्चा हो सकती है।

अजय चंद्राकर ने कसा तंज

पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की समीक्षा पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लोग आज हार की समीक्षा के लिए दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली को हार की समीक्षा से ज्यादा रुचि पांच सालों के हिसाब-किताब में रहती है पर शायद कांग्रेस की बैलेंस शीट फरार है।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...