सतअंजोर,रायगढ़। पीएम मोदी की सभा में ड्यूटी के लिए जा रहे पुलिस जवानों की बस और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 3 युवकों में 2 की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
घटना रायगढ़ जिला के पतरापाली गांव की है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे है।बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पुलिस बस स्कार्पियों वाहन को ओव्हर टेक करने के दौरान ये हादसा घटित हुआ।
सड़क दुर्घटना का ये मामला रायगढ़ जिला के खरसिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की सभा के लिए प्रदेश भर से पुलिस जवानों की ड्यूटी लगायी गयी है।
रायगढ़ जिला से भी पीएम ड्यूटी के लिए बल की मांग की गयी थी। बुधवार देर शाम पुलिस लाइन से सरकारी पुलिस बस सीजी 03 5354 में पुलिस जवानों को बिलासपुर रवाना किया गया था।
रायगढ़ से अभी बस रवाना ही हुई थी, तभी रायगढ़-बिलासपुर नेशनल हाईवे- 49 के बरगढ़ पतरापाली क्षेत्र में हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सक्ती की ओर से रायगढ़ आ रही तेज रफ्तार बाइक और बस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गया।
इस हादसे में बाइक सवार बालोद निवासी बैजनाथ कंवर,जांजगीर चांपा निवासी टीकाराम कुर्मी और रवि कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। इस हादसे में बस और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
तीनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया। रवि को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी गुरुवार सुबह मौत हो गई।
खरसिया पुलिस ने बताया कि यह हादसा स्कार्पियो को ओव्हरटेक करने के दौरान हुआ। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...