पुल से टकराई बस, 26 लोग घायल

सतअंजोर,रायगढ़। छग के रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बस पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें 2 गंभीर हैं। घटना घरघोड़ा के पास हुई। हादसे के बारे में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया 26 लोग घायल हैं,

गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 5 यात्रियों को रायगढ़ रिफर किया गया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं. चाहे वो दो पहिया वाहन से हो या चार पहिया वाहनों से होने वाली टक्कर हो. रविवार को पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बाइक सवार भाई बहनों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

जिसमें दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को पास के सुपेला अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की सांसें थम चुकी थी. 

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...