बलौदाबाजार। हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पैकिंग यूनिट में काम करने वाले महेश अनंत की मौत के लिए परिजनों ने कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से शिकायत की.
मंत्री ने प्रबंधन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार से मदद करने से इंकार कर दिया. इस पर मंत्री ने कंपनी के खिलाफ जन आंदोलन करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी.
अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट हिरमी प्रबंधन की मनमानी और घोर लापरवाही बरतने की शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से की गई है. मंत्री ने प्रबंधन से संबंधित पीड़ित परिवार को मुआवजा और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
हालांकि प्रबंधन कंपनी के तरफ से आए अधिकारियों ने ठेका श्रमिक की मौत पर कोई भी मदद कार्रवाई करने से साफ इंकार कर दिया है. इसके बाद मंत्री ने घेराबंदी करने और शासन स्तर पर प्रकरण को उठाने और कंपनी पर कार्रवाई करने की बात कही है.
हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में कार्यरत महेश अनंद की मौत पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्लांट में काम के दौरान तबीयत बिगड़ने पर अनंत को पहले तिल्दा अस्पताल और फिर बिना इलाज किए रायपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गई.
मृत्यु के बाद न तो अस्पताल प्रबंधन ने पंचनामा बनाया, न ही पोस्टमार्टम किया गया. सतनामी समाज में शव को दफन करने का रिवाज है, लेकिन अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए महेश अनंत के शव को जला दिया.
रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...
बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...
सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...
तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...