सतअंजोर,कोरबा. छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही तबादला का दौर शुरू हो गया है. पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आदेश जारी कर 9 पुलिस थाना के प्रभारियों को इधर से उधर किया है. कोरबा कोतवाली में अभिनव कांत सिंह की पदस्थापन की गई है, जो फिलहाल पाली थाना में पदस्थ हैं.
विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कोरबा जिले में पुलिस बल में पहला परिवर्तन किया गया. जारी आदेश के मुताबिक, कोतवाली थाना के प्रभारी रूपक शर्मा को दर्री पुलिस थाना का प्रभारी बनाया गया है. दो पक्षों में मारपीट और विवाद की घटना के बाद कुसमुंडा पुलिस थाना के प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को बांगो पुलिस थाना भेज दिया गया है, जबकि निरीक्षक मनीष चंद्र नगर को कुसमुंडा थाना की जिम्मेदारी दी गई है.
रक्षित केंद्र में काम कर रहे निरीक्षक ध्रुव नारायण तिवारी को बाकी मोगरा में पदस्थित किया गया है. यहां की प्रभारी उषा सोंधिया को आरक्षित केंद्र भेज दिया गया है. इनके अलावा अन्य पुलिस थानों के प्रभारी में भी परिवर्तन किया गया.
देखें आदेश कॉपी –
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...