रायगढ़। कॉलेज छात्रा ने सोमवार दोपहर अपने घर पर फांसी लगा ली। मृतका बीकॉम सेकेंड ईयर की प्रायवेट छात्रा थी। मामले का सच जानने के लिए पुलिस अब युवती का मोबाईल फोन जब्त करते हुए सोशल मीडिया खंगालेगी। यह दुखद घटना शहर के चक्रधर नगर थाने के ठीक पीछे केलो विहार कॉलोनी की है।
मामले की विवेचना कर रही सहायक उपनिरीक्षक संतरा चौहान ने बताया कि केलो विहार कॉलोनी में उपभोक्ता फोरम के समीप रहने वाले एचआर नागवंशी वर्तमान में अंबिकापुर में वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं। नागवंशी की 2 बेटी और 1 बेटे में सबसे छोटी लीना बीकॉम सेकेंड ईयर की प्रायवेट परीक्षा दिलाने की तैयारी कर रही थी। सोमवार अपरान्ह लगभग 12 बजे उसकी मां बाजार निकली तो लीना अपने घर के छत की तरफ गई थी।
तकरीबन घंटेभर के बाद श्रीमती नागवंशी बाजार से घर लौटी तो नीचे कमरे में लीना को न देख उन्हें लगा कि बेटी छत में धूप सेंक रही है। मां ने नीचे से लीना को काफी आवाज देकर बुलाया, मगर कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में परिजन जब ऊपर गए तो छत के दरवाजे को बाहर से बन्द पाया। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा खोलने के लिए लीना नहीं आने पर मां ने जब किसी तरह ब्रश की मदद से दरवाजा खोलकर छत पहुंची तो वहां का मंजर देख एकबारगी उनकी रूह तक कांप उठी।
दरअसल, छत के एस्बेस्टस सीट के पाईप में बंधे चुनरी के फंदे पर लीना संदिग्ध परिस्थितियों में लटक रही थी। फिर क्या, बदहवास मां की चीख चीत्कार सुनकर एचआर नागवंशी छत गए, फिर घटना की सूचना चक्रधर नगर थाने में दी। पुलिस के आने पर झूलती लीना को नीचे उतारा गया तो पता चला कि उसकी जान चली गई थी। इसके बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बताया जाता है कि लीना का कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ, इसलिये पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त किया ताकि कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया खंगाला जा सके।
इंस्टाग्राम में 10 हजार से अधिक फॉलोवर्स
बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई करने वाली लीना नागवंशी को जानने वाले बताते हैं कि वह बिंदास स्वभाव की थी। लीना मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की काफी शौकीन थी, इसलिए वह अक्सर रील्स बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड भी करती थी। यही वजह है कि इंस्टाग्राम में उसके 10 हजार से अधिक फॉलोवर्स हो चुके हैं। वहीं, खुलासा उस बात का नहीं हो पाया कि आखिर ऐसी क्या परेशानी हुई कि लीना को जिंदगी छोडऩी पड़ी।
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...