सरकार की नाकामी की वजह से जली कलेक्टर और एसपी कार्यालय : भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टोरेट में हुई आगजनी मामले में सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के साथ कांग्रेस पार्टी के सभी 30 विधायक और नेतागण सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बलौदाबाजार पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही कांग्रेस के जांच दल ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी कार्यालय को देखा। 


बलौदाबाजार रवाना होने से पहले रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार की नाकामी की वजह से कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जला दिया गया है। दोनों कार्यालय धू-धूकर जल गए और एसपी-कलेक्टर पीछे के दरवाजे से भाग गए। हमारे समस्त विधायक बलौदाबाजार जा रहे हैं और हम मामले की जांच करेंगे। इसके बाद पार्टी को रिपोर्ट सौंपेंगे। यह छत्तीसगढ़ नहीं, बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ा मामला है। जहां कलेक्टर और एसपी कार्यालय को फूंक दिया गया है। 


पूर्व सीएम श्री बघेल ने कहा कि, यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। इतना सब होने के बाद भी ये अनर्गल बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस के बाद भाजपा की जांच समिति गठन होने को लेकर, सरकार को इस तरह की टीम का गठन पहले ही कर लेना चाहिए था। यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है और अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए समिति का गठन कर रहे हैं।


पूर्व सीएम बघेल ने कहा, अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पुलिस की बर्बरता का हम निंदा करते हैं. आम लोगों के साथ ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए. इस घटना के बाद जितने लोग लापता हैं उसकी सूची जारी करनी चाहिए. सरकार की ओर से अनर्गल बयानबाजी और दोषारोपण गलत है.


Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...