बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15, कई गंभीर रूप से घायल, पीएम-राष्ट्रपति ने जताया शोक

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में हुए बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई हैं। शुरुआत में आधिकारिक तौर पर 11 लोगों की मृत्यु बताई गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्ग जिले में मंगलवार रात नौ बजे केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर बस कुम्हारी से भिलाई लौट रही थी। तभी रास्ते में 20 फीट गहरी खदान में बस गिर गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। मामले में बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। हादसे पर राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है।

वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया में लिखा कि, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रकट किया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

इससे पहले सीएम साय ने भी बस हादसे को लेकर दुख जताया था और बताया था कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है और प्रशासन घायल हुए लोगों की देखरेख में जुटा हुआ  है। 

10-10 लाख मुआवजा और नौकरी

केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। सभी घायलों को एम्स, एपेक्स ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 40 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल, टॉर्च और मोबाइल के फ्लेस से रेस्क्यू चल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी।

बता दें कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। सभी एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे, वह मंगलवार रात छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 'मुरुम' मिट्टी की खदान के गड्ढे में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 30 से अधिक लोगों को लेकर जा रही बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी 'मुरुम' खदान में गिर गई। शुरुआत में दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। बाद में अस्पताल में चार और लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस नीचे गिरने के बाद पलट गई और फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। 

इनकी हुईं मौत

शांति बाई देवांगन पति स्व बिहारी लाल 65 वर्ष , सत्यनिशा पति अभय 45 वर्ष, कौशल्या निषाद रामनगर कुम्हारी, राजू ठाकुर, जीवंत पांडे ,रिसाली, मनोज ध्रुव, विक्कू भाई पटेल, कृष्णा, रामबिहारी यादव शास्त्री नगर भिलाई, कमलेश धृतलहरे पिता तुलसी धृतलाहरे सेक्टर 4 भिलाई, पुष्पा देवी पटेल पति फूलचंद पटेल उम्र 50


Related News
thumb

शपथग्रहण में विलंब को लेकर नगर पालिका मंदिर हसौद के नवनिर्वाचित जनप...

शपथग्रहण कार्यक्रम में विलंब को लेकर नवनिर्वाचित पार्षदों का ज्ञापन



thumb

11वीं मंजिल से गिरकर लड़की की हुई मौत, CCTV फुटेज में आया सामने

तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक युवती की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।


thumb

भालू की मौत मामले पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

बीट गार्ड निलंबित तो डिप्टी रेंजर को नोटिस, इस वजह से की गई कार्रवाई


thumb

शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म

पहले इंस्टा में की दोस्ती फिर मिलने पहुंचा घर, डरा-धमका कर किया कई बार रेप


thumb

बजट के पहले साय कैबिनेट की अहम बैठक आज...

लिए जायेंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय