सतअंजोर,उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के समापन अवसर पर कुछ लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला जलाया. इसके अलावा उन्होंने उज्जैन एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर पंडित प्रदीप मिश्रा पर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की भी मांग की है. उज्जैन में सोमवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का समापन हुआ.
इसे भी पढ़े- इन राशि वालों को नए कार्य से होगा लाभ, इन्हें शत्रुओं से रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
जब पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का समापन चल रहा था उस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम के पास बाबा साहब अंबेडकर के कुछ समर्थकों ने डाॅ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन कर दिया. प्रदर्शनकारी राम सोलंकी के मुताबिक पंडित प्रदीप मिश्रा ने पूर्व में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और संविधान में परिवर्तन करने की मांग उठाई थी.
इसे भी पढ़े- financial horoscope : मिथुन और कुंभ राशि को मिलेगा लाभ, जाने अपना 11 अप्रैल का आर्थिक राशिफल
संविधान में परिवर्तन करने की मांग गलत है. इसी के चलते पंडित प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया गया है. इसके अलावा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई है. राम सोलंकी के मुताबिक भारत का संविधान बाबासाहेब अंबेडकर ने सामाजिक परिस्थिति और सर्वहित को देखते हुए बनाया है. इसमें परिवर्तन की कोई आवश्यकता नहीं है. पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा उठाई जा रही मांग गलत है. इसी के चलते उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया है.
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...