बीजापुर। बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से दोनों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हुई। पुलिस द्वारा शिनाख्त की जा रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ मद्देड़ थाना क्षेत्र में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मद्देड़ के बड्डेपारा में बड़ी संख्या में मद्देड़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी है। इसके बाद बीजापुर से डीआरजी की टीम को रवाना किया गया। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर 1.30 बजे तक चलती रही।
दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक महिला समेत 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों के शवों को बरामद किया गया है।
रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...
बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...
सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...
तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...