रा यगढ़। प्रेम विवाह (लव मैरिज) को लेकर दो परिवारों में 16 साल से रंजिश दी। बुधवार की देर रात बदल लेने की नीयत सेमहिला पर गोली मारकर हत्या कर दी। महिला घर के बाहर सो रही थी। तभी उन पर हमला किया गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने इस वारदात के बाद से फरार एक संदेही को हिरासत में लिया है, वही दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बहन के प्रेम विवाह से भाई नाराज था। इसी का बदला लेने भाई ने बहन की सास को ताबड़तोड़ गोली मार दी। घटना के बाद धर्मजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा दियागढ़ गांव पहुंचे और हत्या के कारणों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक महिला दुर्वती के बेटे ने अपने घर के सामने रहने वाली युवती से 2007 में प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों परिवारों में दुश्मनी चली आ रही थी।
जानकारी के अनुसार, दुर्वती की गोली मारकर हत्या उसकी बहू के चचेरे भाई गोपाल यादव ने अपने बेटे के साथ मिलकर की। दोनों परिवार का घर आमने सामने ही है। 2017 में मृतका दुर्वती के पुत्र के ऊपर मुख्य आरोपी गोपाल यादव के बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा था। मृतका के पुत्र ने मुख्य संदेही गोपाल के बड़े भाई केतन के साथ मारपीट की थी जिसमें घायल होने के बाद इलाज के दौरान केतन की मौत हो गई थी। मामले में दुर्वती का बेटा जेल भी गया था।
पुलिस ने बताया कि इस वारदात में एक संदेही को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जल्द इस हत्याकांड का खुलासा होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...