बलौदाबाजार जिले में एक ही परिवार के चार की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नाबालिग सहित पांच गिरफ्तार

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों को जेल भेज दिया है। ये पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद का है।  

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते गुरुवार की शाम कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई। मृतक में एक पुरुष, दो महिला व एक दुधमुंहा बच्चा था। गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है, जिनमें तीन पुरुष, एक महिला व एक नाबालिग लड़की शामिल है। हत्या का प्रमुख वजह जादू टोना का शक है।

 

पुलिस ने बताया कि, आरोपी की एक लड़की की तबीयत खराब थी। इलाज भी चल रहा था पर ठीक नहीं हो रहा था, जिससे उनके मन में आया कि इस तबीयत खराब के पीछे इस परिवार का हाथ है। इसे लेकर इन लोगों ने हत्या कर दी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...