दोस्त-दोस्त ना रहा, हत्या : शराब में जहर मिलाया, फिर दोस्त को पिला दी, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

कोटा। बिलासपुर जिले में दो दोस्तों ने शराब में जहर देकर दोस्त की हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक को बांध में मछली मारने के बहाने लेकर गए और फिर शराब में जहर डालकर पिला दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। 

किरण डाहिरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, उसके पति जीवन लाल डाहिरे की मृत्यु 12 मई 2023 को सुबह 7 बजे हो गई है। वह लोकबंद बांध में श्रवण बंजारे के साथ मछली मारने गया था।

श्रवण बंजारे के घर एक अज्ञात व्यक्ति मछली खरीदने आया था, जो अपने साथ में एक पाव गोवा अंग्रेजी शराब लाया था। जिसने उसे पीने के लिए जीवनलाल डाहिरे को दिया। जिसके बाद श्रवण बंजारे ने घर से कांच का गिलास धो कर दिया। जैसे ही जीवनलाल डाहिरे ने शराब पी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद किरण डाहिरे ने अपने पति को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर्स ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। उसने आशंका जताई कि, उसके पति को शराब में कुछ जहरीले पदार्थ मिलाकर दिया है या फिर मछली मारते समय कोई जहरीला कीड़ा काटा होगा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो आरोपी बचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया।


Related News
thumb

धमतरी में डीएसएफ जवान की संदिग्ध मौत

जिले में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए। घटना की जानकार...


thumb

अंबिकापुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, पति-पत्नी समेत 12 गिरफ्तार

जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पति-पत्नी सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार...


thumb

सामूहिक कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, पहले से शादीशुदा जोड़े ने...

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 10 फरवरी को गोविंदपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि...


thumb

एनपीएस बीमा राशि में 1.19 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से जुड़ी 1 करोड़ 19 लाख रुपये की बीमा राशि की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। मामले में जीवित लोगों को मृ...


thumb

सड़क हादसे में 4 कोबरा बटालियन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में चार कोबरा बटालियन के जवानों की मौत हो गई। यह दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार सुबह को हुआ।