सतअंजोर,कोरबा। तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरबा जिले में बिहार से यात्रियों को लेकर आ रही बस हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित बस हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई. इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से अधिक लोग हुए हैं.
जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है. घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों का इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, बांगो थाना अंतर्गत बिहार के सासाराम से चलकर कोरबा की ओर आ रही गुप्ता ट्रेवल्स की बस अनियांत्रित होकर केंदई हसदेव पुल के ऊपर खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. जबकि 6 महिला और 8 पुरूष को गम्भीर चोंटे आई है. हादसे के बाद कुछ यात्री बस के सीट में फंस गर थे. जिन्हें 112 की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया.
वहीं हाइवे एम्बुलेंस और 112 की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में बांगो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...