बाल पकड़कर मारती है हॉस्टल अधीक्षिका, मंत्री से शिकायत

कोरबा. एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रावास में अधीक्षिका ने छात्रावास के बच्चियों के साथ मारपीट की है. इतना ही छात्राओं ने प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. इसके बाद भी आदिवासी विकास विभाग वार्डन को बचा रहा है. इस बात से नाराज परिजनों ने जिला कलेक्टर और डिप्टी सीएम से शिकायत की है. साथ ही जनपद का घेराव कर कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.

बता दें कि, बच्चों से मिलने पहुंचे परिजनो सें बच्चियों ने हॉस्टल में अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की थी. जिसकी जानकारी मिलने के बाद अधीक्षिका ने एक बच्ची का बाल खींचकर मारपीट की. इस घटना से हॉस्टल के छात्राओं में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी पर आदिवासी विकास विभाग ने जांच टीम गठित कर जांच तो कराई, लेकिन पीड़ित बच्चियों का बयान नहीं लिया गया. जो कार्रवाई पर सवालिया निशान भी खड़ा कर रहा है.

वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि,आदिवासी विकास विभाग अधीक्षिका को बचाने का प्रयास कर रहा है. इतना ही नहीं आरोप तो ये भी है कि, अधीक्षिका के पति का भी हॉस्टल में आना-जाना लगा रहता है. जिसको लेकर परिजनों ने अधीक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग की है. कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.


Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...