जीजा-साले की मौत : तेज रफ्तार ट्रेलर ने लिया चपेट में, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की मुआवजा राशि दी, तब जाकर चक्काजाम खत्म हुआ। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलगा-भगोरा की है।

 ग्राम तिलगा भगोरा में बुधवार को आनंद राम सिदार अपने साले अनेश सिदार के साथ बाइक से गांव में घूमने निकला था। इसी दौरान तिलगा भगोरा मार्ग पर अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज वाहन चलाते हुए बाइक सवार जीजा-साले को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना चक्रधर नगर थाने में दी। घटना से गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। इससे वहां गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने उन्हें काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी, जिसके बाद चक्काजाम खत्म किया गया। 

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। लगातार सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...