सतअंजोर,भिलाई। भिलाई इस्पात प्लांट में एक बार फिर सीआईएसएफ के जवान भागते हुए दिखाई दिए. कर्मचारी गिरे हुए थे. एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई. ये देखकर हर कोई हैरान हो गया. आए दिन होने वाले हादसों के बारे में सुनकर सभी यहीं सोचने लगे कि एक बार फिर बीएसपी में बड़ा एक्सीडेंट हो गया है.
दिसंबर के महीने में गैस रिसाव के बाद बीएसपी में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी. इसी से सबक लेते हुए एक मॉक ड्रिल की गई. सिलिकॉन स्टील मिल परिसर में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से गैस रिसाव से होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल की गई.
आरएसपी की ऑनसाइट आपदा प्रबंधन प्रणाली और उससे जुड़े कर्मियों की प्रभावकारिता का आंकलन करने के लिए किया गया था. कर्मचारियों के पूरे दल को 3 समूहों में बांटा गया था. लड़ाकू दल, बचाव दल और सहायक दल. 79 कर्मियों वाली सीआईएसएफ टीम ने पूरे अभ्यास के दौरान क्षेत्र की घेराबंदी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...
बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...
सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...
तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...