MLA Brihaspat, सहकारी बैंक कर्मियों के आंदोलन से किसान परेशान, विधायक बृहस्पत सिंह ने लगाया आरोप, दिया धरना

सरगुजा। MLA Brihaspat रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ सरगुजा संभाग के सहकारी बैंक के कर्मचारी आंदोलन में है। इससे संभाग के लाखों किसानों को भारी परेशानी हुई। वहीं अब विधायक ने भी कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक धरना देकर भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। उन्होंने विधायक पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है।

किसानों के साथ कौन

बता दें कि MLA Brihaspat यह विवाद किसानों के खाते से पैसों के आहरण को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि बैंक कर्मचारी मनमानी करते हैं। जानबूझकर किसानों को पेमेंट नहीं करते। पैसों की मांग की जाती है। जब किसान इसका विरोध करते हैं तो कर्मचारी दुर्व्यवहार पर उतारू हो जात हैं। बताया जाता है कि इसी तरह का मामला जब विधायक बृहस्पत सिंह तक पहुंचा तो विधायक 3 अप्रैल को किसानों के साथ सहकारी बैंक रामानुजगंज पहुंचे और बैंक कर्मचारियों को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।

विधायक के कृत्य पर सवाल

जब इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बवाल मच गया। भाजपा ने बृहस्पत सिंह को घेरना शुरू कर दिया। एक जनप्रतिनिधि के इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठाया। वहीं कांग्रेस ने बृहस्पत सिंह का बचाव किया, लेकिन कृत्य को गलत बताया।

 MLA Brihaspat विरोध में सहकारी बैंककर्मियों ने बैंक को बंद कर दिया। बैंक कर्मचारियों ने अम्बिकापुर पहुंच सरगुजा आईजी से विधायक बृहस्पत सिह पर कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा था और संभाग के सभी सहकारी बैंक को दो दिनों तक बंद रखने का ऐलान किया था।

मीडिया में किरकिरी होने के बाद विधायक बृहस्पत सिह भी में धरने पर बैठ गए। विधायक किसान आक्रोश आंदोलन के बैनर तले धरने पर बैठे हैं। बृहस्पत सिह का आरोप है कि बैंककर्मी भ्रष्टाचार में संलिप्त है और किसानों से दुर्व्यवहार करते हैं। एक दिव्यांग किसान से गलत व्यवहार किया गया। बैंककर्मियों द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही विधायक ने एसडीएम रामानुजगंज को ज्ञापन भी सौंपा है।

वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री का भी बयान सामने आया था। इसमें उन्होंने दोनों पक्षों को बातचीत से मामला खत्म करने की बात कही थी।

Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...