छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रामायण: प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी देंगे प्रस्तुति... नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियां होगी शामिल

सतअंजोर,रायपुर। आगामी 1 से 3 जून तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में होन जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी । महोत्सव में अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।

रायगढ़ कलेक्टर प्रकाश सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक प्रकाश नायक, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायगढ़ में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। देश-विदेश की मंडलियां इस भव्य आयोजन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मंच में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित देश के 14 राज्यों के कलाकार विशेष रूप से अरण्यकांड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे।

बैठक में बताया गया कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी। जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम में इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी। दूसरे दिन 2 जून को दोपहर तीन बजे से रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को प्रसिद्ध गायक बा रघुवंशी और भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम का समापन 3 जून को दोपहर 3 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे लो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी। रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। बैठक में विधायक श्री प्रकाश नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से रायगढ़ में यह विराट आयोजन होने जा रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है.


Related News
thumb

यात्रीगण सावधान, लगातार दूसरे दिन 19 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

फिर ट्रेने रद्द: रेलवे ने लगातार दूसरे दिन कई ट्रेनें रद्द की है। 19 यात्री ट्रेनें को कैंसिल किया गया है। नवरात्रि के पर्व पर भी ट्रेन यात्रियों ...


thumb

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता की सड़क हादसे में मौत, छॉलीवुड में शोक

त्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री छॉलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। भीषण सड़क हादसे में अभिनेता सूरज मेहर की मौत हो गयी।


thumb

जवान को AK 47 से लगी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एक जवान के सीने में गोली लगी है। जवान की हालत गंभीर है।


thumb

जवान को AK 47 से लगी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एक जवान के सीने में गोली लगी है। जवान की हालत गंभीर है।


thumb

लाठी से सिर फोड़ने वाले बयान पर हंगामा : डॉ चरणदास महंत ने पीएम मोद...

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने पीएम मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलने से मना कर दिया है।ऐसा उन्होंने लाठी से सर फोड़ने वाले बयान की वजह से किया...


thumb

बेमौसम बारिश से किसान चिंतित : मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, इस त...

छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से आसमान में काले बादल छाये हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन गर्मी फसल लेने वाले किसानों की चिंता बढ़ ग...