बीजापुर क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने की दो पूर्व सरपंच की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की हिंसा का एक और मामला सामने आया है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच सुकलू फरसा और पूर्व उप सरपंच सुखराम अवलम की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों के शव को साद पर फेंक दिया गया। बता दें की दोनो भाजपा के कार्यकर्त्ता थे।

हत्या के बाद पर्चा बरामद

हत्या के बाद सुबह घटनास्थल से नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमिटी का पर्चा बरामद हुआ। पर्चे में भाजपा संगठन से जुड़े रहने के लिए सुकलू को तीन बार चेतावनी देने की बात लिखी गई है।

इलाके में बढ़ा तनाव

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

नक्सली गतिविधियों में बढ़ोतरी

बीजापुर में नक्सली गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियानों के बावजूद ऐसी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं।


Related News
thumb

आईपीएल रायपुर में छत्तीसगढ़ी रंग: 40 बॉक्स बनेंगे कल्चरल शोकेस, टिक...

रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...


thumb

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक ग...

बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, रेत से भरे 2 वाहन जब्त, 57 हजार रुपये...

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...


thumb

सरगुजा में बुलेट सवार युवकों से लूट:आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी ब...

सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...


thumb

अवैध शराब पर कार्रवाई:180 पौवा देशी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...


thumb

पत्नी-बेटी की हत्या, तीसरे शव से रची साजिश… कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...