AIIMS रायपुर की तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत

रायपुर। रायपुर स्थित AIIMS रायपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरने से एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। मामले की जांच जारी है।


बी ब्लॉक में चल रहा था इलाज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा नामक मरीज बी ब्लॉक के बी-4 वार्ड में भर्ती था। वह रक्त संबंधी बीमारी का उपचार करा रहा था। शुक्रवार को वह अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही आमानाका थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।


सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया है कि पूर्व में मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं।


हालांकि, घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related News
thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, 82 आवेदन हुए ...

बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंत...


thumb

जनगणना के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू, अनुपस्थित 5 कर्मियों को न...

​भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आगामी जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आधिकारिक रूप से प्रा...


thumb

BSP के एसएमएस 3 में जेसीबी लोडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

भिलाई । भिलाई स्टील प्लांट में रविवार रात एक हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में जेसीबी लोडर में आग लग गई जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। चाल...


thumb

नकली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ...


thumb

हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण: भांजा निकला मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए रचे गए अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। इस पूर...


thumb

दुर्ग संभाग में एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार का सफल आयोजन

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा जिला न्यायालय, दुर्ग में दुर्ग संभाग के न्यायिक अधिकारियों हेतु एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार क...