छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में सोमवार को पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। पेट्रोल 48 और डीजल 47 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।वहीं पंजाब में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 48 पैसे महंगा हो गया है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 48 और डीजल 47 पैसे महंगा हुआ है। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 33 पैसे ऊपर चला गया है।

इसी तरह पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 42 और डीजल 39 पैसे महंगा बिक रहा है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी ईंधन महंगा हुआ है। दूसरी ओर झारखंड में पेट्रोल और डीजल 55 पैसे सस्ता हो गया है। हरियाणा में मामूली राहत है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। WTI क्रूड 1.41 डॉलर बढ़कर 73.15 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 1.48 डॉलर की तेजी के साथ 77.61 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  •  मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  •  कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपये और डीजल 94.25 रुपये प्रति लीटर

 प्रति दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए मूल्य

प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।


Related News
thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, 82 आवेदन हुए ...

बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंत...


thumb

जनगणना के लिए प्रगणकों का प्रशिक्षण शुरू, अनुपस्थित 5 कर्मियों को न...

​भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आगामी जनगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आधिकारिक रूप से प्रा...


thumb

BSP के एसएमएस 3 में जेसीबी लोडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

भिलाई । भिलाई स्टील प्लांट में रविवार रात एक हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में जेसीबी लोडर में आग लग गई जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। चाल...


thumb

नकली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ...


thumb

हनीट्रैप में फंसाकर अपहरण: भांजा निकला मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए रचे गए अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। इस पूर...


thumb

दुर्ग संभाग में एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार का सफल आयोजन

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा जिला न्यायालय, दुर्ग में दुर्ग संभाग के न्यायिक अधिकारियों हेतु एक दिवसीय संभागीय न्यायिक सेमीनार क...