रायगढ़ में गरजे पीएम मोदी, लेकिन सीएम भूपेश का नहीं लिया नाम, जानिए क्यों

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भाजपा के विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को गरीब व विकास विरोधी बताया। लेकिन राज्य सरकार के मुख्यमंत्री के नाम से सीधे हमले नहीं किए। पूरे भाषण में कांग्रेस सरकार का जिक्र किया।     

मोदी ने कहा कि मेरे परिवारजनों कांग्रेस जिस तरह घोटालों की राजनीति करती है, उसमें सिर्फ उसके नेताओं की तिजोरी भरती है। गरीब कल्याण में भले ही पीछे हो, लेकिन भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। आप कल्पना करिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे, उसकी मानसिकता क्या होगी। छत्तीसगढ़ की बहनों से शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस ने शराब की बिक्री में घोटाला कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के एटीएम की तरह उपयोग किया जा रहा है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की पहचान है। वे तो कहते हैं कि बहुत सालों बाद मौका मिला है, आगे नहीं मिलने वाला, यही समय है जितना हो सके लूटो। कांग्रेस और भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गई, सबसे बड़ा नुकसान यहां के निवासियों को उठाना पड़ा है। केंद्र सरकार 9 सालों में गरीब परिवारों को 4 करोड़ घर दे चुकी है। छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों का भी पीएम आवास योजना का अधिक से अधिक लाभ मिले लेकिन कांग्रेस सरकार गरीब परिवार के पक्के घर नहीं बनने दे रही है। पीएम स्वनिधि, महिला योजना, नल जल योजना, युवा कौशल व रोजगार की हर योजना में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे पहुंचा दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि 50 साल पहले कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने का वादा किया था। इंदिरा सरकार ने वादा किया था। कांग्रेस आज भी इसी गारंटी पर चुनाव लड़ती है। अगर कांग्रेस अपना काम ठीक से करती तो मोदी को ये करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

मोदी गारंटी दी थी देश के गरीब को सशक्त बनाउंगा। सिर्फ 5 वर्षों में ही साढे 13 करोड़ गरीबी से बाहर आये हैं। भाजपा सरकार ने गरीब के हित में योजनाए बनाई। 

मोदी मुख्यमंत्री का नाम लेकर सिर्फ मुद्दों पर फोकस किया। ताकि जनता का ध्यान न भटके। उन्होंने1 लोगों को उन मुद्दों के बारे में बताया जिससे जनता परेशान है। खासकर गरीब वर्ग घर नहीं मिलने से ठगा महसूस कर रहे हैं।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...