रायपुर । छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष का चुनाव 14 मार्च को टेमरी स्थित भक्त माता कर्मा भवन में संपन्न हुआ। प्रदेशभर के राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में आयोजित इस चुनाव में प्रशांत कुमार दुबे को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रांताध्यक्ष चुना गया।
यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी मूलचंद वर्मा और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख नरेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विशेष बात यह रही कि संघ के इतिहास में पहली बार प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
प्रदेशभर से आए राजस्व निरीक्षकों ने प्रशांत दुबे पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन की कमान सौंपी। सदस्यों ने उनके पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कुशल नेतृत्वकर्ता और संगठन क्षमता से परिपूर्ण व्यक्तित्व बताया।
गौरतलब है कि प्रशांत कुमार दुबे इससे पहले भी प्रांताध्यक्ष रह चुके हैं और राजस्व निरीक्षक संघ में लोकप्रिय नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने की बात कही।
इस चुनाव में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में राजस्व निरीक्षकों ने भाग लिया और नए नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया।
पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में जिला रायपुर अध्यक्ष मनमोहन जांगड़े, रायपुर जिला सदस्य विनोद साहू और पवन कश्यप मार्कंडेय ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए चुनाव को सफलतापूर्वक और निर्बाध रूप से संचालित करने में अग्रणी भूमिका निभाई। वहीं सभा स्थल पर दुर्ग जिले से पवन चंद्राकर, हीरेंद्र क्षत्रिय, सत्येंद्र कन्नौज, कैलाश साहू, राकेश वर्मा और विनय कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...