बस ने स्कूटी को मारी ठोकर, दर्दनाक हादसे में 3 की मौत

सतअंजोर,मनेंद्रगढ़: जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां तेज रफ़्तार बस ने स्कूटी सवार युवकों की चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है. तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा केऔर उमरिया के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.


जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़-शहडोल मार्ग के सिद्ध बाबा घाट पर बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार युवकों को ठोकर मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए मुक्तिधाम स्थित चीरघर भेज दिया गया है. तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा और उमरिया जिले के रहने वाले हैं.


जिस बस से एक्सीडेंट हुआ है वह बस नफीस ट्रेवल्स की बताई जा रही है. वहीं दुर्घटना कारित बस को पुलिस ने थाने में लाकर खड़ा कर दिया है. फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों से सम्पर्क करने में जुटी हुई है.

Related News
thumb

खनिज सचिव का 11 जिलों को आदेश:रेत के अवैध खनन या परिवहन पर सीधे कले...

रायपुर । प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर साय सरकार ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। खनिज सचिव पी. दयानंद ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री...


thumb

गैरहाजिरी पर सख्ती: जनगणना ड्यूटी से गायब 44 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

रायपुर। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विश्वदीप ने जनगणना 2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया है। विभ...


thumb

झाड़-फूंक की आड़ में दरिंदगी: युवती को तड़पा-तड़पाकर मारा, दोषी महि...

रायपुर । झाड़-फूंक और अंधविश्वास के जरिए इलाज करते-करते एक युवती की मौत हो गई। इस मामले में रायपुर कोर्ट ने आरोपी महिला को आजीवन कारावास की सजा सुन...


thumb

बिलासपुर ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी: डिप्टी मैनेजर पति स...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आईसीआईसीआई बैंक में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर ने अ...


thumb

बिलासपुर जोन में रेल व्यवस्था प्रभावित: 19 दिन तक कई ट्रेनें रहेंगी...

बिलासपुर । बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्...


thumb

जादू-टोना के शक ने बनाया हत्यारा: दो सगे भाइयों ने ली ग्रामीण की जा...

जगदलपुर । बस्तर जिले के पखनार गांव में अंधविश्वास और आपसी रंजिश ने एक ग्रामीण की जान ले ली। जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर गांव के ही ए...