सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज, जस्टिस पी सैमकोशी ने सार्वजनिक किया फैसला

सतअंजोर,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया को झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। शुक्रवार (23 जून) को करीब डेढ़ बजे जमानत याचिका पर फैसला सुनाया गया।

सौम्या की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में करीब दो महीने पहले 12 दिन तक बहस हुई थी। बहस के बाद जस्टिस पी सैमकोशी ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को जस्टिस पी सैमकोशी ने आदेश सार्वजनिक किया।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2 दिसंबर को कोयला घोटाला और अवैध उगाही के आरोप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था।

ईडी का आरोप है कि सौम्या चौरसिया ने कोयला घोटाला और अवैध उगाही सूर्यकांत तिवारी के जरिए इस पूरे स्कैम को अंजाम दिया। ईडी के अनुसार, प्रारंभिक रूप से ये घोटाला 500 करोड़ से भी ऊपर का है। ईडी ने मामले में कई अभियुक्तों की संपत्तियां जब्त की हैं।

Related News
thumb

निर्माण कार्य में लाखों के गबन का आरोप, छोटे जीराखाल के पूर्व सरपं...

जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...


thumb

काले भालुओं के झुंड में दिखा सफेद भालू, अमाडांड में कौतूहल का माहौल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...


thumb

राज्यपाल डेका ने पर्यटन स्थलों का विकास एवं सुविधाएं बढ़ाने के दिए न...

रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...


thumb

ग्राम मनगट्टा में अवैध प्लाटिंग पर आज सुबह प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...


thumb

दो जिलों की संयुक्त टीम की तत्परता से रोका गया बाल विवाह

कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...


thumb

चाकूबाजी की वारदात में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...