रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल का वातावरण तैयार करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के ध्येय से इस साल खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस बात का एलान खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने किया.
खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि खिलाड़ियों के अलंकरण समारोह के विषय में चर्चा हुई. बीजेपी की सरकार थी, उस समय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अलंकरण समारोह किया जाता था. 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद अलंकरण समारोह बंद हो गया. इसका दर्द और तकलीफ खिलाड़ियों को था. बीजेपी की सरकार फिर से आ गई हैं. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अलंकरण समारोह किया जाएगा.
खिलाड़ियों ने की थी मंत्री से मुलाकात
बता दें कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने बीते दिनों खेल मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात कर प्रति वर्ष खेल अलंकरण समारोह आयोजित करने की मांग की थी. खिलाड़ियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपने खेल के माध्यम से हमेशा राज्य को गौरान्वित किया है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश के खिलाड़ियों को मान सम्मान नहीं मिल रहा हैं. यहां तक कि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.
जगदलपुर। जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे जीराखाल में निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने वर...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मंडल अमाडांड गांव के आसपास लोगों ने काले भालुओं के बीच एक सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद उसे देखने के लिए ग्...
रायपुर।राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विवेक आचार्य ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य म...
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के व...
कांकेर। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए विकासखंड भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत डोंगरकट्टा व्याप...
रायपुर । रायपुर के टिकरापारा इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी आर्यन ठाकुर उर्फ हिमेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर ...