अवैध रेत परिवहन पर सख्ती,99 वाहन जब्त कर 27.65 लाख की वसूली की

रायपुर।कांकेर जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए टॉस्क फोर्स द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 99 मामलों में 99 वाहनों को जब्त कर 27 लाख 65 हजार रुपए की वसूली की गई है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। 
खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 15 रेत खदानें संचालित हैं, जो चारामा विकासखंड के ग्राम माहुद, भर्रीटोला, भिलाई, भिरौद, करिहा, हाराडुला, बासनवाही, अरौद, किलेपार तथा दुर्गकोंदल विकासखंड के भंडारडिगी, गुदुम और परभरेली में संचालित हो रही हैं। इनका संचालन ग्राम पंचायतों एवं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके अलावा 16 अस्थायी रेत भंडारण लाइसेंस भी जारी हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेत खनन एवं परिवहन से 76 लाख 62 हजार 572 रुपए की रॉयल्टी तथा 1 करोड़ 56 लाख 89 हजार 208 रुपए प्रीमियम के रूप में प्राप्त हुए हैं। पूर्व वर्षों 2019-20 एवं 2020-21 की 1 करोड़ 36 लाख रुपए की रॉयल्टी राशि ग्राम पंचायतों को वितरण हेतु जिला पंचायत को उपलब्ध कराई जा रही है।
अवैध भंडारण के 13 प्रकरणों में 9 लाख 81 हजार रुपए तथा अवैध खनन के 5 मामलों में 5 मशीन एवं 4 वाहन जब्त कर 7 लाख 45 हजार रुपए की वसूली की गई है। हाल ही में प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 7 वाहन और 5 मशीनें भी जब्त की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेत खदानों का संचालन नियमानुसार सुनिश्चित करते हुए अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत कार्रवाई जारी है।

Related News
thumb

रायगढ़ में ब्लैकमेलिंग का मामला: BJP से निष्कासित पार्षद ने रेप केस...

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा के निष्कासित पार्षद पर युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 40 हजार रुपए मांगने का मामला सामने ...


thumb

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: चलती मेटाडोर में लगी भीषण आग, ड्राइव...

धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी में नेशनल हाईवे पर कुरूद राखी मोड़ के पास एक चलती मेटाडोर में अचानक आग लग गई। यह घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे हुई। मेटाड...


thumb

शराब पीने से रोकने पर भड़के युवक: वकील पर चाकू से हमला, चारों आरोपी...

रायपुर। रायपुर के राजातालाब इलाके में नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीजुद्दीन पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों क...


thumb

खेतों के बीच अवैध गांजा खेती पकड़ी गई: मंगोरा में 36 पौधे जब्त

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। खड़गवां पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ...


thumb

ग्रामीणों को मिली राहत: ITBP ने सहयोग से तैयार किया 60 मीटर का लकड़...

नारायणपुर। जिले के अतिसंवेदनशील और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र अंर्तगत ओरछा थाना क्षेत्र से लगभग 20 किलोमीटर दूर कुड़मेल गांव के पास आईटीबीपी की 38वीं ...


thumb

प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में 1192 विद्यार्थियों ने दिखाई ...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से ...