रिलायंस जियो ने कुछ महीने पहले OTT सब्सक्रिप्शन ऑफर करने वाले सभी प्रीपेड प्लान बंद कर दिए थे. लेकिन थोड़े समय बाद ही मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली जियो ने अपने ग्राहकों को सरप्राइज देते हुए नए प्रीपेड रिचार्ज पैक लॉन्च किए.
इन रिचार्ज पैक में Netflix, Hotstar, Sony Liv, Zee5 जैसे पॉप्युलर ओटीटी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है. ऐसा ही एक प्लान की कीमत है 909 रुपये. इस रिचार्ज में Free OTT Subscription, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेली 2 जीबी डेटा जैसे बेनिफिट मिलते हैं. आपको बताते हैं इस जियो प्लान के बारे में विस्तार से.
Jio की वेबसाइट के अनुसार, 909 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मुफ्त डेली SMS और कुल 168GB डेटा का फायदा देता है. प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है. उपलब्ध कोटा के बाद, ग्राहक 40Kbps स्पीड पर असीमित डेटा का उपयोग कर सकते हैं. यह SonyLIV और Zee5 एप्लिकेशन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है.
नया Jio रिचार्ज प्लान चुनने वाले ग्राहकों को JioCinema, JioTV और JioCloud का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा, 5G नेटवर्क कवरेज क्षेत्रों में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. JioCinema सब्क्रिप्शन में Premium मेंबरशिप शामिल नहीं है.
नई दिल्ली । दिल्ली की विशेष पीएमएलए अदालत ने शनिवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदे से जुड़े...
तिरुवनंतपुरम । कांग्रेस नेता वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी नेतृत्व की ओर से हुई अहम बैठक के बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर ...
नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिक्स 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि उभरते बाजारों और विकासशील देशों के बीच यह उम्...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और गैस का स्टॉक मौजूद है, जबकि LPG का...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सोमवार को औपचारिक हस्ताक्षर हो जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार इसे अपने देश के लिए एक पीढ़ी में एक...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 अप्रैल को किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा ल...