आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार ग्रामीण घायल

सतअंजोर,बलरामपुर: प्रदेश में अब मौसम ने करवट ली है. बुधवार को कई जिलों में जमकर बारिश हुई. वहीं आज बलरामपुर जिले में पहली बारिश में ही कई लोगों के घर उजड़ गए. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा.

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के हरिगांवा ग्राम में दो अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने 6 ग्रामीण घायल हो गए. घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया.


दरसअल जिले में आज भी भीषण गर्मी का अहसास सुबह से हो रहा था. दोपहर 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश भी होने लगी. पहली बारिश सभी को अच्छा लगता है पर यह बारिश जान लेवा साबित हुई.

बारिश के दौरान विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम हरिगवा में दो अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरीण् ग्राम के स्कूल पारा में बारिश के दौरान बरगद पेड़ के नीचे तीन लड़कियां बारिश से बचने के लिए बैठी थी, जिसमें बबली नामक बच्ची भागते हुए पास के घर की ओर जा रही थी. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और बबली अनिता, पांकुवर उसकी चपेट में आ गए.

गाज की चपेट में आने से अनिता व पांकुवर घटना स्थल पर ही मूर्छित पड़ गए, जिन्हें 108 के जरिए वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने अनिता को मृत घोषित कर दिया.

इसी दौरान सड़क किनारे भी यही हाल हुआ, जिसमें निर्मला, शुरभी, केशकुमारी जामुन पेड़ के नीचे थे. तभी गाज गिरने से निर्मला व केशकुमारी गंभीर हो गए और शुरभी भी बिजली की चपेट में आ गई. घटना स्थल पर ही केशकुमारी ने दम तोड़ दिया.

Related News
thumb

खनिज सचिव का 11 जिलों को आदेश:रेत के अवैध खनन या परिवहन पर सीधे कले...

रायपुर । प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन को लेकर साय सरकार ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। खनिज सचिव पी. दयानंद ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री...


thumb

गैरहाजिरी पर सख्ती: जनगणना ड्यूटी से गायब 44 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

रायपुर। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विश्वदीप ने जनगणना 2027 के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया है। विभ...


thumb

झाड़-फूंक की आड़ में दरिंदगी: युवती को तड़पा-तड़पाकर मारा, दोषी महि...

रायपुर । झाड़-फूंक और अंधविश्वास के जरिए इलाज करते-करते एक युवती की मौत हो गई। इस मामले में रायपुर कोर्ट ने आरोपी महिला को आजीवन कारावास की सजा सुन...


thumb

बिलासपुर ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी: डिप्टी मैनेजर पति स...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आईसीआईसीआई बैंक में 1 करोड़ 38 लाख रुपए की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर ने अ...


thumb

बिलासपुर जोन में रेल व्यवस्था प्रभावित: 19 दिन तक कई ट्रेनें रहेंगी...

बिलासपुर । बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्...


thumb

जादू-टोना के शक ने बनाया हत्यारा: दो सगे भाइयों ने ली ग्रामीण की जा...

जगदलपुर । बस्तर जिले के पखनार गांव में अंधविश्वास और आपसी रंजिश ने एक ग्रामीण की जान ले ली। जादू-टोना के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर गांव के ही ए...