रायपुर/जगदलपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश के परिपालन में बस्तर अंचल के नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में चल रहे राहत कार्य में तेजी आई है।
गौरतलब है कि विगत दिनों नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में अति वर्षा के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में जलभराव तथा किसानों की फसल को नुकसान हुआ था। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इन तीनों जिले के कलेक्टर को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिला कलेक्टरों को सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को इस संबंध में निर्देश जारी कर समय पूर्व सभी तैयारियां पुख्ता कर लेने को कहा था।
कार्यकर्ताओं का जताया आभार
अधिवर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के साथ कदम मिलाकर कार्य कर रहे भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं का वनमंत्री केदार कश्यप ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। अपने प्राणों की परवाह न करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य किया है। बीजापुर,दंतेवाड़ा,सुकमा और नारायणपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों की हरसंभव सहायता किया है।
रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...
बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...
सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...
तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...