बलौदाबाजार। जिले के एक दुखद घटना घटी है. रामपुर के पास आज देर शाम शिवनाथ नदी पर पिकनिक मानाने आए तीन दोस्तों में से एक युवक जो पेशे से अधिवक्ता था उसकी कार के साथ नदी में डूबने से मौत हो गई. हालांकि नशे में धुत्त उसके दोस्तों ने बचाने की भरपूर कोशिश की और नदी से बाहर भी निकाला पर तब तक देर हो चुकी थी. यह मामला करही बाजार पुलिस चौकी का है.
मृतक के दोस्त पवन ने बताया कि तीनों दोस्त पिकनिक मनाने नदी किनारे गये थे. इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया था. घटना के समय जयलाल कार में था और वे दो दोस्त नदी में मुंह धो रहे थे. इसी दौरान जयलाल कार चालू कर नदी में घुस गया. जिसे बचाने का प्रयास किया गया, बाहर भी निकाले और घटना की सूचना पुलिस को भी दी. आनन-फानन में जब उसे पुलिस की मदद से जिला हास्पिटल पहुंचाया गया तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले में करही बाजार चौकी प्रभारी नवीन शुक्ला ने बताया कि रामपुर मंदिर के पास तीन दोस्त जयलाल सोनवानी, यशवंत दिनकर और पवन छिंदोडे पिकनिक मनाने आये थे. इसी में से एक युवक जयलाल सोनवा नीचे जिसे कार चलाना नहीं आता था कार चालूकर नदी की ओर ले गया, नियंत्रण नहीं होने से युवक कार के साथ सीधे नदी में जा घुसा.
इस घटना को देखकर उसके दोस्तों बचाने पहुंचे और उसे बाहर निकाल. वहीं घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने युवक को जिला हास्पिटल पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है. मृतक अधिवक्ता और उसके साथी करही बाजार चौकी के आसपास के ही निवासी हैं. मृतक के घर वालों को घटना की सूचना दे दी गई है.
रायपुर । आईपीएल के दो मुकाबले (10 और 13 मई) से पहले नया रायपुर का परसदा इंटरनेशनल स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट वेन्यू नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृति...
बेमेतरा। आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त क...
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क...
सरगुजा । सरगुजा जिले में बाइक सवार युवकों के साथ विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बुलेट सवार युवकों से 52 हजार रुपये नकद, बुल...
तिल्दा । रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' लगातार जारी है। इसी कड़ी में तिल्द...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में दुर्ग कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपी रवि शर्मा को मौत की सजा सुनाई है। यह मामला 2020 का है,...