Football stadium Jashpur : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, साय सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़
रायपुर। विष्णु देव साय सरकार ने जशपुर में फुटबॉल स्टेडियम (Football stadium Jashpur) के निर्माण के लिए 5 करोड़ 49 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने आज मंत्रालय से इसकी प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं।
साय सरकार द्वारा जशपुर के झरगांव में करीब चार एकड़ में इस स्टेडियम का निर्माण (Football stadium Jashpur) किया जाएगा। फुटबॉल मैदान के साथ ही यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व गैलरी, मिनी स्टेज, पार्किंग, पैवेलियन, खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए पृथक-पृथक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे। इस सर्वसुविधायुक्त फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मुहैया होंगी।

