विज्जा समेत 47 नक्सलियों ने किया सरेंडर

जगदलपुर। नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तेलंगाना में शनिवार को 47 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी रणनीतिक सफलता मानी जा रही है। यह सरेंडर ऐसे समय में हुआ है जब नक्सलवाद के खात्मे की तय डेडलाइन पर लगातार सवाल उठ रहे थे, लेकिन इस घटना ने संकेत दिया है कि संगठन के भीतर दबाव और विघटन बढ़ रहा है।
इस सामूहिक आत्मसमर्पण में कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नक्सली शामिल हैं। इनमें डीवीसी इंचार्ज हेमला आयतु उर्फ विज्जा और 9वीं बटालियन कमांडर पोडियम लच्छु उर्फ मनोज जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य उन्हें मुख्यधारा में वापस लाना और हिंसा के रास्ते से दूर करना है।

Related News
thumb

रायपुर पहुंचे जापान प्रतिनिधिमंडल की CM साय से मुलाकात, निवेश और तक...

मुख्यमंत्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए राज्य की औद्योगिक नीतियों और निवेश प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्...


thumb

चावल जमा नहीं किया तो कार्रवाई तय, 74 राइस मिलर्स को नोटिस

रायपुर जिले में कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में कीर्...


thumb

नदी में डूबने से मामा-भांजी की मौत, गर्मी की छुट्टियां मनाने रायपुर...

अंबिकापुर शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान मामा-भांजी की डूबने (Big incident) से मौत हो गई। भांजी रायपुर से अपनी मां के साथ गर्...


thumb

महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 9 CSC ऑपरेट...

जशपुर जिले में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई केवाईसी प्रक्रिया में कुछ स्थानी से सीएससी ऑपरेटरों के द्वारा हितग्राहियों से मोटी रकम वसूली करने की ...


thumb

दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा! रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में हीटवेव ...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहु...


thumb

तेज रफ्तार हाईवा ने मां-बेटे को चपेट में लिया, 4 साल के मासूम की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर के धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के दौंदेकला गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने...