छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में खुलेंगे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, आवारा श्वानों पर लगेगा लगाम

 रायपुर । पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को मंत्रालय विभागीय समीक्षा बैठक ली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के सहयोग से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेन्टर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों में आवारा श्वानों के जन्म को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी अभियान चलाया जाएगा और रैबीज बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण भी किया जाएगा।
बैठक में मंत्री नेताम ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों की सभी महिला हितग्राहियों को दुधारू गाय देने का निर्णय लिया है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। यह योजना, जो पहले बस्तर क्षेत्र की जनजातीय महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई थी, अब राज्य के सभी जनजातीय क्षेत्रों की महिला हितग्राहियों के लिए विस्तारित की गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने एनडीडीबी से समझौता किया है। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बांटी जाएंगी भारतीय नस्ल की गाय
मंत्री नेताम ने अधिकारियों को जलवायु के अनुकूल भारतीय नस्ल की गायों का वितरण करने के निर्देश दिए, ताकि गौ-वंशी पशुओं के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने पशुओं में होने वाले विभिन्न संक्रमण रोगों के नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान चलाने पर भी जोर दिया, जिससे आकस्मिक पशुधन हानि को रोका जा सके। इस बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं चंद्रकांत वर्मा, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इसके अलावा, पशु संवर्धन कार्यक्रमों के तहत कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग से नस्ल सुधार और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में इस योजना के लिए हितग्राहियों को अंशदान में छूट देने का भी प्रावधान किया गया है।
मंत्री नेताम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशु दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गौधाम निर्माण में तेजी लाई जाए और कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त सहला निगार, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं चंद्रकांत वर्मा, कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related News
thumb

घूस लेते पकड़ा गया सरपंच, 1 लाख की डील का पर्दाफाश; BEO की भी गिरफ्...

महासमुंद । एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर...


thumb

छत्तीसगढ़ तप रहा आग की तरह: कई जिलों में लू का कहर, राजनांदगांव मे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। मध्य क्षेत्र के जिलों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। शनिवार को राजनांदगांव में ...


thumb

बगलेडी में अवैध बोर उत्खनन पर कार्रवाई, वाहन जब्त कर थाना साजा को स...

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के अंतर्गत तहसील साजा के ग्राम बगलेडी में प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संजू देवी को 50 लाख का पुरस्कार देकर बढ़...

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कबड्डी विश्व कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ...


thumb

774 सड़कों का शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने दी विकास को गति

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री ग...