उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संजू देवी को 50 लाख का पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कबड्डी विश्व कप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें 50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी’ का खिताब भी मिला, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संजू देवी आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
समारोह में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल जी, खेल संचालक तनुजा सलाम जी,कबड्डी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

 

Related News
thumb

774 सड़कों का शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने दी विकास को गति

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री ग...


thumb

भिलाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 109 एवं अहिवारा में 40 घरों का ...

दुर्ग । वार्ड-67 सेक्टर 7 पश्चिम सड़क 37 ए भिलाई नगर में पीलिया के मरीजों की जानकारी होने पर आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित...


thumb

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन कार्य...

राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन कार्य निरंतर जारी है। जिले में प्रतिदिन...


thumb

उद्योग मंत्रीलखनलाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण

कोरबा । नगर विधायक एवं उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सिविल लाइन थाना परिसर में कोरबा जिले के प्र...


thumb

गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां पहले, 20 अप्रैल से बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी के चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है। पहले जहां...