राजनांदगांव । शासन के निर्देशानुसार जिले में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन कार्य निरंतर जारी है। जिले में प्रतिदिन हजारों हितग्राहियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरप्रीत कौर ने बताया कि जिले में लगभग 2 लाख 41 हजार हितग्राहियों का ई-केवाईसी सत्यापन किया जाना है। अब तक लगभग 80 हजार से अधिक हितग्राहियों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष लगभग 1 लाख 60 हजार हितग्राहियों का सत्यापन निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी सत्यापन की अंतिम तिथि पहले 30 जून निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 जुलाई 2026 कर दिया गया है, ताकि सभी पात्र हितग्राही आसानी से अपना सत्यापन करा सकें। सत्यापन अवधि के दौरान भी योजना के पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण पूर्ववत जारी रहेगा। ई-केवाईसी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए जिले में ऑपरेटर्स (वीएलई) की नियुक्ति की गई है। जिन क्षेत्रों में अभी ऑपरेटर उपलब्ध नहीं हैं, वहां भी चरणबद्ध तरीके से नियुक्ति की जा रही है। जिससे शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों के हितग्राहियों को सुविधा मिल सके। हितग्राहियों से 30 जुलाई 2026 के पूर्व अपने निकटतम शिविर स्थल पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी सत्यापन पूर्ण कराने की अपील की गई है।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, नवा रायपुर के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों की लिखि...
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स...
जशपुरनगर। सिंगी बहार में स्थित एक टायर गोदाम में अचानक आग लगने की सूचना मिलने स्थानीय प्रशासन की त्वरित सार्थक पहल करते हुए आस पास के स्थित घर और ...
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसप...
बीजापुर। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला पंचायत की सामान्य सभा उस समय विवादों में घिर गई, जब अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हु...